मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 14, 2024 7:29 अपराह्न

printer

उद्योग विभाग के सचिव जीतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा– झारखंड हस्तशिल्पियों का गढ़ है

उद्योग विभाग के सचिव जीतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड हस्तशिल्पियों का गढ़ है और वहां की संस्कृति और कलाकारों को एक उचित मुकाम दिलाने के लिए झारक्राफ्ट कोशिश कर रहा है। श्री सिंह आज चेन्नई में झारक्राफ्ट हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस एक्सपो में चेन्नई के लोग झारखंड की हस्तकला को जान सकेंगे और उसकी उच्च गुणवत्ता के साथ साथ झारखंड की संस्कृति भी से भी परिचित हो सकेंगे। यह एक्सपो 16 सितंबर तक चलेगा।