अक्टूबर 6, 2025 6:38 अपराह्न

printer

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर के उद्योग मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर के वाणिज्य और उद्योग मंत्री शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री गोयल ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-कतर द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की तथा दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि उनकी चर्चा व्यापार, निवेश और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही। इससे अधिक सहयोग और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला