उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने अवसंरचना परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए नई दिल्ली में नेटवर्क योजना समूह की 110वीं बैठक आयोजित की।
जिसमें बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।