उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, डीपीआईआईटी ने लॉजिस्टिक्स सेवा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर आज नई दिल्ली में हितधारकों की एक बैठक आयोजित की। इसमें विभिन्न उद्योग संगठनों, छोटे और बड़े उद्यमों, कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय संस्थानों के पचास से अधिक पेशेवरों ने हिस्सा लिया।
बैठक में एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर जोर दिया गया जो लॉजिस्टिक्स सेवाओं के सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के साथ उसे सुविधाजनक भी बना सके। इस क्रम में ढांचागत बाधाओं को दूर करने से लेकर महिलाओं की सुरक्षा और प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने वाले नीतिगत सुधारों की आवश्यकता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा गई।