मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 24, 2024 9:05 अपराह्न

printer

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल

 

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। श्री जिंदल ने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी। श्री जिंदल ने संवाददाताओं से कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और देश की सेवा के लिए काम करते रहेंगे।

 

हरियाणा के निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला भी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।