उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ आस्था का महापर्व चैती छठ आज संपन्न हो गया। रांची समेत राज्यभर में विभिन्न जलाशयों पर बने छठ घाट और कई घरों पर श्रद्धालुओं ने सुबह उगते हए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जामताड़ा जिले में भी श्रद्धालुओं ने जलस्रोतों और जलाशयों में सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि और मंगल कामना की।
Site Admin | अप्रैल 15, 2024 2:55 अपराह्न
उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न
