खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे खेल कूद संघ ने आज करनैल सिंह स्टेडियम में खेल और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में योग, ज़ुम्बा, वॉकाथॉन, स्वास्थ्य व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, रस्साकशी और बच्चों की 100 मीटर दौड़ जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। इसके अलावा, खेल जगत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
News On AIR | फ़रवरी 8, 2026 8:39 अपराह्न
उत्तर रेलवे खेल कूद संघ ने करनैल सिंह स्टेडियम में खेल और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया