दिसम्बर 27, 2025 8:40 पूर्वाह्न

printer

उत्तर रेलवे के जम्‍मू संभाग ने नई दिल्‍ली और श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच विशेष आरक्षित रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की

उत्तर रेलवे के जम्‍मू संभाग ने नई दिल्‍ली और श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच विशेष आरक्षित रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है। नववर्ष के अव‍सर पर यात्रियों की संख्‍या में वृद्धि को देखते हुए ये व्यवस्‍था की गई है। आज से शुरू होकर पहली जनवरी तक चलने वाली इन विशेष रेलगाडियों में प्रत्‍येक में 16 डिब्‍बे होंगे। छुटिटयों के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर की यात्रा करने वाले पर्यटकों की भारी संख्‍या को देखते हुए यह व्‍यवस्‍था की गई है।

 

टिकटें भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा प्राधिकृत टिकट एजेंट के माध्‍यम से बुक की जा सकती हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलगाडी के समय की जांच करने के बाद यात्रा करने की सलाह दी गई है क्‍योंकि परिचालन आवश्‍यकताओं के मद्देनजर समय में बदलाव हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला