दिसम्बर 7, 2025 2:11 अपराह्न

printer

उत्तर भारत में शीत लहर और दक्षिण में वर्षा, दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में कल तक शीत लहर  रहने  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइक्‍कल में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवायें चल सकती हैं।

इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर एक बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला