दिसम्बर 3, 2025 8:57 अपराह्न

printer

उत्तर भारत में शीत लहर और दक्षिण में वर्षा की संभावना, दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

मौसम विभाग ने कहा है कि कल आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईक्‍काल में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिसा के कुछ इलाकों में कोहरे की संभावना  है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 320 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला