जनवरी 13, 2026 9:04 पूर्वाह्न

printer

उत्तर भारत में मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार

फसलों का त्यौहार लोहड़ी आज मनाया जा रहा है। यह मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौहार फसलों के पकने की प्रसन्‍नता का प्रतीक है। लोग शाम को अलाव जलाते हैं, पारंपरिक गीत गाते हैं और परिवार तथा समाज के साथ प्रसन्‍नता के पल साझा करते हैं। यह त्यौहार आपसी प्रेम और एकता का संदेश भी देता है।

 पंजाब में लोहड़ी का त्योहार खुशी, स्नेह और भाईचारे का उत्सव है। यह त्योहार शाम को अग्नि प्रज्ज्वलन और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना के साथ मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना दर्शाते हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि ये अवसर देश के किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्‍यता प्रदान करने का अवसर हैं, जो राष्ट्र को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार प्रकृति के प्रति सामूहिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि समाज में प्रेम और एकजुटता की भावना और अधिक मजबूत होगी।