मार्च 6, 2025 4:37 अपराह्न

printer

उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव है

उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 29 दशमलव 8 और न्यूनतम 18 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।