मार्च 6, 2025 11:12 पूर्वाह्न

printer

उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव

उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। सुबह व शाम में तापमान में कमी तथा ठंडी हवा चलने से ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने बताया कि आज मौसम शुष्क रहेगा और  सूर्यास्त पांच बजकर चौवन मिनट पर होगा।