देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाये रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में सोमवार तक ठंड जारी रहेगी।