दिसम्बर 28, 2025 1:51 अपराह्न

printer

उत्तर भारत में घने कोहरे का अनुमान, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत ख़राब श्रेणी में

मौसम विभाग ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश में अगले दो दिन बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वी मध्यप्रदेश, जम्मू, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों और पूर्वोत्‍तर में कल घना कोहरा रहेगा।

उत्तरी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक शीतलहर की आशंका है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 31 दिसंबर तक तेज हवा और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता अब भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 दर्ज किया गया।