जून 14, 2025 12:05 अपराह्न

printer

उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार

उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के सिरसा में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

   

 

मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्‍य में अगले दो से तीन दिन तक धूल भरी आंधी के साथ भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी आज अलग-अलग स्थानों पर लू चलेगी। बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

   

 

इस बीच, मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला