मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 9:29 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: 37 लोकसभा सीटें जीतकर राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बनी सपा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) 37 लोकसभा सीटें जीतकर राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर आईएनडीआई गठबंधन ने राज्य में 43 सीटों पर जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी 33 सीट पर जीत हासिल कर पाई। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 63 सीटें जीती थीं इस बार भाजपा को 30 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने पिछली बार की तुलना में 32 अतिरिक्त सीटें जीतीं हैं। जबकि कांग्रेस ने पिछली बार केवल एक सीट जीती थी और इस बार कांग्रेस ने 5 अतिरिक्त सीटें जीती हैं। पिछले आम चुनाव में 10 सीटें हासिल करने वाली बहुजन समाज पार्टी इस बार राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।