उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 8 साल बाद प्रदेश के प्रतीक्षारत चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति दे दी है। प्रदेश के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो के पद पर पदोन्नत किया गया है। 2016 से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कानूनगो के कई पद रिक्त चल रहे थे, जिसके कारण भूमि से जुड़े विवादों को निपटाने में देरी हो रही थी। पदोन्नति प्रक्रिया में बरेली जिले में सबसे अधिक 60 चकबंदी लेखपालों को, कानूनगो बनाया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 9:03 अपराह्न
उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 साल बाद प्रदेश के प्रतीक्षारत चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति दी है