जनवरी 5, 2026 5:18 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस और पीएसी कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की राहत दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में यूपी पुलिस और पीएसी कांस्टेबल भर्ती के संबंध में अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद, यूपी सिविलियन पुलिस और समकक्षों के लिए प्रस्तावित आडिट भर्ती 2025 के अंतर्गत आयु सीमा में एक बार तीन वर्ष  की छूट का फैसला लिया गया है। सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 32,779 पदों को भरा जाएगा। यह आयु सीमा में छूट भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी श्रेणी के उम्‍मीदवारों को एक बार ही दिया जाएगा।