मार्च 14, 2026 8:41 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन महीनों में लगभग 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड जारी किए

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान के अंतर्गत तीन महीनों में लगभग 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड जारी किए हैं। राज्य सरकार आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए एक विशेष राज्यव्यापी अभियान चला रही है। अभियान का पहला चरण पिछले वर्ष 25 नवंबर को शुरू होकर 25 दिसंबर तक चला। इस दौरान 55 लाख से अधिक कार्ड जारी किए गए। अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष 15 जनवरी से अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ जो अब भी जारी है।

इस चरण में अब तक लगभग 18 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।राज्य व्यापक स्वास्थ्य और एकीकृत सेवा विभाग की मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत, उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला राज्य बन गया है।