उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को जिला स्तर पर पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण करने और उन्हें वैश्विक मंच पर डिजिटल रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। यह पहल भारत के समृद्ध ज्ञान, परंपरा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के अंतर्गत की गई है। इस पहल की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले के मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ज्ञान भारतम मिशन पर प्रत्येक जिले में कार्य किए जा रहे हैं। यह विरासत संरक्षण, वैज्ञानिक परिरक्षण, डिजिटलीकरण और भारत की ज्ञान परंपरा से संबंधित पांडुलिपियों और दुर्लभ ग्रंथों के संग्रह पर केंद्रित है।