उत्तर प्रदेश सरकार ने गो सेवा आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर नियुक्ति कर दी है। झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को गो सेवा आयोग का अध्यक्ष और कुशीनगर के जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह तथा बस्ती के महेश कुमार शुक्ल को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। वहीं मुरादाबाद के दीपक गोयल, महोबा के राजेश सिंह सेंगर और फिरोजाबाद के रमाकांत उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 1, 2024 11:08 पूर्वाह्न
उत्तर प्रदेश सरकार ने गो सेवा आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर नियुक्ति की