उत्तर प्रदेश में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के सफल आयोजन के बाद, अब राज्य सरकार आज से राज्य के सभी जिलों में स्वदेशी मेले का आयोजन करने जा रही है। ये मेले उत्तर प्रदेश को एक ‘विकसित और आत्मनिर्भर राज्य’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन मेलों के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई के साथ-साथ खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। मेले 19 अक्टूबर तक सभी 75 जिलों में आयोजित किए जाएँगे, जो कि स्वदेशी उत्पादों और जीएसटी सुधारों को और बढ़ावा देंगे। इससे स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का मंच मिलेगा।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2025 6:33 पूर्वाह्न
उत्तर प्रदेश सरकार आज से राज्य के सभी जिलों में करेगी स्वदेशी मेले का आयोजन