उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में आज से 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) की शुरूआत होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना स्वागत भाषण देंगे।
सम्मेलन के दौरान, पीठासीन अधिकारी, सचिव और अन्य विशिष्ट प्रतिनिधि विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं, सदन के संचालन, सुशासन और वर्तमान विधायी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान, गणमान्य व्यक्ति पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे, साथ ही विधायकों की दक्षता बढ़ाने और लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने तथा जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही पर भी चर्चा करेंगे।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे भी इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन का समापन 21 जनवरी 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समापन भाषण के साथ होगा।