अक्टूबर 10, 2024 11:18 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: विधानसभा उप चुनाव के लिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

प्रदेश के दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छह सीटों पर कल पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा अध्यक्ष ने करहल सीट से तेजप्रताप यादव, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद और कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह प्रयागराज की फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी सीट से शोभावती वर्मा और मझवां सीट से ज्योति बिंद को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।