मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 29, 2024 7:46 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कल अनुपूरक बजट पेश करेंगे। सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। 

उन्होंने कहा- सदन का मंच उस चर्चा का परिचर्या का विशयक बने इसलिए हम लोग पूरी तैयारी के साथ मेरी सहयोगीगण इसका जवाब देंगें। सरकार इसका जवाब देने के लिये पूरी तत्परता के साथ वहां पर उपस्थित रहेगी। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके विधायी कार्य सकुशल सम्पन्न हो सके इसके लिये जो भी माननीय सदस्यगण है उन सबसे मैं अपील करूंगा कि वे सभी अपना सकारात्मक योगदान मानसून सत्र के सुचारू सम्पन्न करने में अपना योगदान देंगे।

 

विधानसभा में मानसूत्र सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सपा सदस्यों ने बिजली, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर सदन में नारेबाजी की। सदन में स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सकों की कमी का मामला भी उठा। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। प्रदेश के 74 जिलों में डायलिसिस और 71 जिलों में सिटी स्कैन की व्यवस्था है। सपा सदस्यों की ओर से प्रदेश की बिजली व्यवस्था का मामला भी उठाया गया।

 

जवाब में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि पहले की सरकारों की तुलना में बिजली व्यवस्था कई गुना बेहतर हुई है। ऊर्जा मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा सदस्य सदन से बाहर चले गये। इससे पहले मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में शामिल चार नये सदस्यों का परिचय कराया। वहीं नेता प्रतिपक्ष का दायित्व माता प्रसाद पांडेय को सौंपा गया।

 

उधर, विधान परिषद में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था और बलिया वसूली कांड पर सवाल उठाया। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भी अपराध में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। सदन में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षिकों की सेवा समाप्त किये जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई।

 

इस पर सभापति ने कहा कि इस मामले को सदन की अध्यक्षता में बनी कमेटी के सामने रखा जाये। इसके अलावा आज सदन में नेता प्रतिपक्ष बने सपा के लाल बिहारी यादव को सभी ने बधाई दी।