उत्तर-प्रदेश में वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में, कल सिर्फ एक घंटे में निवासियों ने दो लाख 51 हजार 446 पौधे लगाकर चीन का आठ वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से ऋषिनाथ ने मेयर और नगर निगम आयुक्त को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
इस पूरे इलाक़े को 60 अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र का नाम काशी के प्रसिद्ध गंगा घाटों के नाम पर रखा गया है। इनमें दशाश्वमेध, ललिता घाट, नया घाट, मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, चौसत्ती घाट, मान मंदिर घाट और शीतला घाट प्रमुख हैं।
प्रत्येक क्षेत्र में 4 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें शीशम, अर्जुन, सागौन और बांस के साथ आम, अमरूद और पपीता जैसे फलदार वृक्ष और अश्वगंधा, शतावरी और गिलोय जैसे औषधीय पौधे शामिल हैं।