उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने आज हमीरपुर में जिला अस्पताल और पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना, इसके बाद जिला कारागार पहुंचकर उन्होंने महिला बैरिकों का मुआयना किया, इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
News On AIR | अक्टूबर 7, 2023 8:20 अपराह्न | lucknow news | Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने हमीरपुर में जिला अस्पताल और पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया
