जुलाई 19, 2025 2:00 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु और 19 घायल

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर आज सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और 19 घायल हो गए। मथुरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक श्‍लोक कुमार ने बताया है कि पहली दुर्घटना आज तड़के करीब 3 बजे एक मिनी वैन के एक ट्रक से टकराने से हुई जिसमें छह लोगों की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
 
 
इस घटना के करीब एक घंटे बाद दिल्‍ली से मध्‍य प्रदेश को जा रही एक निजी बस सुबह करी 4 बजे पलट गई। इस दुर्घटना में 17 यात्री घायल हो गए। आठ घायलों को मथुरा के जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जबकि नौ अन्‍य घायलों को आगरा के एस. एन. मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।