उत्तरप्रदेश सरकार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर के पूर्व छात्रों के सहयोग से राज्य भर में तीन सौ से अधिक गौशालाओं में बायोगैस संयंत्र स्थापित करेगी। इनके माध्यम से गोबर और गोमूत्र से स्वच्छ ऊर्जा, जैविक खाद तथा अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि पहली बार, गौ-संरक्षण को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचगव्य से बने उत्पादों को उद्योग से जोड़ा जाएगा, जिससे युवाओं के लिए आजीविका का एक नया मॉडल तैयार होगा। यह परियोजना जालौन जिले से शुरू होगी।