अक्टूबर 4, 2024 10:20 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर से पहले सम्पन्न कराए जाएंगे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सात दिसंबर से पहले सम्पन्न कराए जाएंगे। अयोध्या में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिये अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने बताया कि चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सात दिसम्बर से पहले रिक्त सीटों पर चुनाव कराना आवश्यक है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही तिथियों की घोषणा कर सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला