प्रदेशभर में होली को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। समूचा ब्रज मंडल होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। यहां के प्रमुख श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु अपने आराध्य को साक्षी मानते हुए अबीर गुलाल से होली खेल रहे हैं। यहाँ जिला प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम कड़े किये हैं।
वहीं वाराणसी, पीलीभीत के बाजारों में भी खास रौनक और उत्साह का माहौल है। पीलीभीत के पूरनपुर स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन करके भगवान के साथ फूलों की होली खेली।