जून 14, 2024 7:42 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हाल के आम चुनावों में मिली हार पर मंथन शुरू कर दिया है

 

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हाल के आम चुनावों में मिली  हार पर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी इस हार के पीछे की वजह जानने के लिए टीमें बनाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में प्रदेश भर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान हाल के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं के साथ इस संबंध में जमीनी हकीकत का आकलन किया गया। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा सीटों पर हार के कारणों की जांच के लिए पार्टी पदाधिकारियों की टीमें गठित की जाएंगी। उसके पश्‍चात् रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी।