मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2025 9:48 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने हिंदू लड़कियों के कथित धर्म परिवर्तन के आरोप में 2 महिलाओं सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने हिंदू लड़कियों के कथित धर्म परिवर्तन के आरोप में दो महिलाओं सहित आठ आरोपियों को  कुशीनगर में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने शिकायत की  थी कि एक संगठित गिरोह उनकी बेटी को अमृतसर से कुशीनगर लाया और उसे धर्म परिवर्तन का लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना पडरौना, साइबर सेल और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल लाकर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उनका एक संगठित गिरोह है।