अक्टूबर 31, 2024 9:13 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व दीपावली, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर मनाया गया भव्य दीपोत्सव

प्रकाश पर्व दीपावली आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कल अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्‍यक्ति तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वर्ष अयोध्या के लिए विशेष और दिव्य है, क्योंकि 500 साल का इंतजार इस वर्ष 22 जनवरी को समाप्त हुआ और भगवान राम नवनिर्मित मंदिर में लौट आए। यह हमारे लिए उन लोगों को याद करने का क्षण है जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल गया है। देश जिस गति से आगे बढ़ा है, पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।

 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और सरयू आरती में भाग लिया। दीपोत्सव से पहले उन्होंने पर्यटन ऐप भी लॉन्च किया और अयोध्या मेयर द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया। राज्य सरकार ने अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर 25 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला