विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आकाशवाणी से बातचीत में उत्तर प्रदेश पर्यटन के मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि सरकार राज्य में कृषि और ग्रामीण पर्यटन सहित पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।
2022 में उत्तर प्रदेश में कुल 31 करोड़ 86 लाख पर्यटक आये। 2024 के पहले छह महीनों में लगभग इतने ही पर्यटक राज्य में पर्यटन के लिए आ चुके हैं। 2024 के पहले छह महीनों के 11 करोड़ से अधिक तीर्थ-यात्रियों और पर्यटकों ने अयोध्या की यात्रा की। कुल 33 करोड़ पर्यटकों में से अयोध्या आने वाले लगभग एक-तिहाई पर्यटकों ने इसी अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों की भी यात्रा की।