अगस्त 11, 2025 10:26 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान

प्रदेश भर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में रानी लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

 

इटावा में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर दिया। कुशीनगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर विशेष तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। मेले में राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर ने तिरंगे पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी ने सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने के आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला