मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 15, 2024 7:12 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश में आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करेंगे।

उत्तर प्रदेश में आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा जालौन, झांसी और लखनऊ में चुनाव प्रचार करेंगे। वह झांसी जिले में रोड शो भी करेंगे।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बलरामपुर जिले की गैंसडी विधानसभा सीट पर एक  रैली को संबोधित करेंगे, जहां छठे चरण में उपचुनाव होगा। वह आज फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में आई.एन.डी. आई.ए गठबंधन के उम्मीदवार के लिए प्रचार भी करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली में राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती बांदा संसदीय क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगी।