अप्रैल 29, 2024 9:33 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार हुआ तेज

 

उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एटा जिले में एक रैली में भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है। बाद में उन्होंने हाथरस में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा छोड़ दिया है यानी वे बुरी तरह हार रहे हैं। उन्होंने आगरा जिले में एक रैली को भी संबोधित किया।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी आज बदायूँ जिले में एक रैली में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है और वे इस बार जीतने वाली नहीं हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला