अगस्त 7, 2024 7:56 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अम्बेडकर नगर में जनपद स्तरीय विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अम्बेडकर नगर में जनपद स्तरीय विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनहित कार्यो को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कटेहरी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बातचीत की।