फ़रवरी 18, 2026 11:58 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू हो गई। 8000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित इन परीक्षाओं में 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं में अनियमितता रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तरप्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 लागू किया गया हैं।

प्रयागराज और लखनऊ में तीन राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आपात स्थिति के लिए सभी जिलों और परीक्षा केंद्रों में सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के रिज़र्व सेट की व्यवस्था की गई है।