मार्च 14, 2025 12:43 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है होली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली एकता का संदेश देती है

उत्तर प्रदेश में ब्रज मंडल से लेकर अयोध्या धाम तक पूरे प्रदेश में होली हर्षोल्लास के साथ  मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में भगवान नृसिंह विश्व यात्रा को रवाना किया। उन्होंने भगवान नृसिंह की आरती उतारकर रथ को रवाना किया और लोगों के साथ गुलाल से होली खेली। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार सौहार्द, शांति और समानता के प्रतीक होने चाहिए। लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होली एकता का संदेश देती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला