उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आगामी उप निरीक्षक-सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने नागरिकों के लिए एक ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिस पर वे आगामी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक या धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं। ये परीक्षाएं 14 और 15 मार्च को राज्य भर में आयोजित की जाएंगी।
लोग ईमेल – satarkta.policeboard@gmail.com – और व्हाट्सएप नंबर: 9 4 5 4 4 5 7 9 5 1 के माध्यम से जानकारी साझा कर सकते हैं।