जुलाई 27, 2024 7:42 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 120 इलेक्ट्रिक बस और एक हजार डीजल बीएस 6 बसें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 120 इलेक्ट्रिक बस और एक हजार डीजल बीएस 6 बसें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इन एक हजार डीजल बसों को मुख्य रूप से कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर क्षेत्र में उपयोग में लाया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुक्रम में बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 120 इलेक्ट्रिक बसों को अगले चरण में प्रदेश के धार्मिक शहरों वाराणसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन को दिया जाएगा।