मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 18, 2024 2:02 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: चुनावी रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा- भाजपा ने जनता को गुमराह करके कभी राजनीति नहीं की 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि विश्वभर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और वित्तीय कंपनियों ने मोदी सरकार की इस पहल को स्वीकार किया है, जिसके माध्यम से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद मिली है। श्री सिंह आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह करके कभी राजनीति नहीं की है।

इसके बजाय उसने लोगों का सदैव ईमानदारी से सामना किया है। भारत के बारे में विश्‍व का नजरिया बदल गया है। सभी देशों के नेता अब कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस और समाजवादी जैसे दलों का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और इस वर्ष के चुनाव के बाद लोग उन्हें भूल जाएंगे। श्री सिंह आज लखनऊ में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज झांसी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौथे चरण के मतदान के बाद 270 सीटें पार कर चुकी है और पांचवें चरण के बाद 300 के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। श्री शाह ने कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन पर परिवार केंद्रित गठबंधन होने का आरोप लगाया जो केवल अपने परिवार के बारे में ही सोचती है। उन्‍होंने कहा कि 70 साल की प्रतीक्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की। उन्‍होंने प्राण-प्रतिष्ठा उचित तरीके से न करने के कांग्रेस के दावे की भी आलोचना की। गृहमंत्री ने आज अमेठी में पार्टी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में रोड शो करेंगे। उनका बांदा में जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज श्रावस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर में रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाराबंकी लोकसभा सीट पर प्रचार करेंगे। इस बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगी।