मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 23, 2024 9:32 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच आज से आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 सीधी भर्ती के लिये परीक्षाएं शुरू

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच आज से प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 सीधी भर्ती के लिये परीक्षाएं शुरू होंगी। यह परीक्षाएं आज के अलावा  24, 25, 30 और 31 अगस्त को 67 जिलों के 1 हजार 174 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परीक्षा केन्द्रों के आसपास हाॅट स्पाॅट की निगरानी ड्रोन कैमरों से कराई जायेगी। सुरक्षा प्रबंधों में तकनीक का भी अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कराया जायेगा।

 

सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यथी पंजीकृत हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक 2 लाख 67 हजार 296 अभ्यर्थी बिहार के हैं। परीक्षा से सम्बंधित शिकायत या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं। ये नंबर हैं  शून्य पांच दो दो – दो छह एक एक एक एक सात तथा शून्य पांच दो दो – दो छह एक एक एक एक आठ, और शून्य पांच दो दो – दो छह एक एक एक एक नौ।

 

तीनों नंबर लखनऊ जिला प्रशासनिक मुख्यालय कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के हैं। लखनऊ में 81 परीक्षा केन्द्रों, वाराणसी में 80 परीक्षा केन्द्रों, मिर्जापुर में 14, उन्नाव में 9 और बुलन्दशहर में 10 और गोरखपुर में 55 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

 

पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिये देशभर से अभ्यर्थी आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के 98 हजार से अधिक, राजस्थान से 97 हजार, हरियाणा से करीब 74 हजार और दिल्ली से 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

 

पुलिस भर्ती परीक्षा में षामिल होने के लिए विभिन्न प्रदेशों से आ रहे अभ्यर्थियों के लिए परिवहन के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रोडवेज की बसो में अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला