मार्च 1, 2026 3:39 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश को पछाड़कर देश का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य बन सकता है महाराष्ट्र

महाराष्ट्र, मौजूदा सीजन में उत्तर प्रदेश को पछाड़कर देश का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य बन सकता है। इस सीजन में, देश का कुल चीनी उत्पादन 32.4 मिलियन टन रहने का अनुमान है। इसमें से महाराष्ट्र का योगदान 11.8 मिलियन टन रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश का उत्पादन 9.85 मिलियन टन रहने की उम्मीद है।