जनवरी 21, 2026 7:30 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आवास को अब जन भवन के नाम से जाना जाएगा

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आवास को अब जन भवन के नाम से जाना जाएगा। राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज इसकी घोषणा की। इसमें राज्यपालों के आवासों के नामकरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया गया है।

    कार्यालय के अनुसार पहले राज भवन कहलाने वाले इस आवास को अब से सभी आधिकारिक और वैधानिक कार्यों के लिए जन भवन के रूप में संदर्भित किया जाएगा। यह देश भर में नामकरण में एकरूपता लाने का प्रयास है।

    यह निर्णय केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण को मानकीकृत करने की राष्ट्रव्यापी पहल को रेखांकित करता है।