उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होने अपनी इस मुलाकात को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। श्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।