दिसम्बर 29, 2024 7:37 अपराह्न | CM Yogi Adityanath | Mahakumbh 2025 | Prayagraj

printer

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को महाकुंभ में शामिल होने का दिया निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्‍तर प्रदेश सदन में दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्‍यपाल को अगले महीने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।